फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four wheels burnt to ashes in a collision between bike and car

Video: बाइक और कार की टक्कर में चार चक्का जलकर हुई खाक, जरा सी देरी करता ड्राइवर तो चली जाती जान

Mon, 02 Dec 2024 06:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और कार चालक को अपने साथ लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Four wheels burnt to ashes in a collision between bike and car
बाइक कार की टक्कर में जलकर खाक हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बाइक की टक्कर से कार में आग लग गई। चालक आग लगते ही तुरंत कार से बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सेक्टर 8 से सेक्टर 12 जाने वाली रोड पर हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। घटना के चश्मदीद शानू ने बताया कि एक क्रेटा कार सर्विस लाइन के ग्रिल से टकराते हुए बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक को घसीटा और कार आगे जाकर घूम गई। तभी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकला और कार में आग लग गई। उससे पहले कार चालक बाहर निकल चुका गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और कार चालक को अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। लोगों का आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन

लोगों को आरोप है कि कार चालक नशे में था इसलिए यह घटना घटित हुई। वहीं सेक्टर 8 चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 8:15 पर यह हादसा हुआ है। टक्कर के बाद बाइक क्रेटा कार के नीचे फंस गई और स्पार्किंग की वजह से कार में आग लगी। कार ने जिस बाइक में टक्कर मारी उस बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमें से एक का नाम बॉबी है और दूसरे का नाम अनुज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed