{"_id":"6a2860c6ebec34eaa903ea94","slug":"four-new-tube-wells-will-be-installed-in-sanjay-colony-and-sector-52-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71990-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में लगेंगे चार नए नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में लगेंगे चार नए नलकूप
विज्ञापन
पेयजल संकट से राहत की तैयारी, चार माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 के प्रभावित इलाकों में चार नए शैलो बोर आधारित नलकूप स्थापित करने की परियोजना शुरू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करना है जहां गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत सबसे अधिक रहती है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार परियोजना के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कार्य आवंटन के बाद चार माह के भीतर सभी नलकूप स्थापित कर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे स्थानीय लोगों की टैंकरों पर निर्भरता कम होगी और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
घनी आबादी वाले इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ
परियोजना के तहत संजय कॉलोनी की गली नंबर 13, शिव मंदिर के पास, कथूरिया वाली गली तथा सेक्टर-52 में मंदिर के समीप नए नलकूप लगाए जाएंगे। इन स्थानों का चयन स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बनी जलापूर्ति समस्या और घनी आबादी को ध्यान में रखकर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में पानी का दबाव काफी कम हो जाता है जिससे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है। नई परियोजना के पूरा होने से इस समस्या में काफी हद तक सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जनहित से जुड़ी अहम पहल
शहर में बढ़ती आबादी और जलापूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच यह परियोजना वार्ड-5 के हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 के निवासियों को उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें नियमित और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
लोगों की सुविधा के लिए निगम कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है जल्द इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त