फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four lane road will be constructed afresh along Agra Canal

Faridabad News: आगरा कैनाल के साथ नए सिरे से बनाई जाएगी चार लेन की सड़क

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four lane road will be constructed afresh along Agra Canal
फरीदाबाद। शहर से दिल्ली और नोएडा आवाजाही करने वालों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से तीन राज्य दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। आईएमटी से दिल्ली के कालिंदीकुंज तक 36 किलोमीटर बनने वाली इस सड़क पर 278 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क से नोएडा मात्र 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इससे दो लाख वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन




औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से दिल्ली जाने के लिए अभी तक दो मुख्य सड़क हैं। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास रोड का लोग उपयोग करते हैं। बाईपास रोड दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चलने के कारण बंद है। ऐसे में वाहन चालकों के पास विकल्प के तौर पर केवल दिल्ली-आगरा हाईवे बचता है। हाईवे पर अक्सर जाम से जूझता रहता है। दिल्ली तक का सफर तय करने में लगभग एक घंटा लग जाता है। इसके अलावा सूरजकुंड की ओर से जाने वाला रास्ता बेहद लंबा है।
विज्ञापन


अब शासन ने कई वर्षों से खस्ताहाल दो लेन की आगरा कैनाल रोड को चार लेन में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है। आगरा नहर के साथ-साथ यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर चार लेन रोड बनाने की योजना तैयार की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगरा नहर के साथ यूपी सिंचाई विभाग की काफी जमीन है। अभी दो लेन की सड़क काफी जर्जर है। फिलहाल इस रास्ते का प्रयोग अधिक लोग नहीं कर रहे हैं। इस रास्ते से सीधे कालिंदीकुंज और ग्रेटर नोएडा पहुंचना काफी आसान है। कालिंदीकुंज से दो किलोमीटर की दूरी पर ग्रेटर नोएडा आ जाता है। इसलिए इस रोड से दो राज्यों में प्रवेश करना सुगम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

36 किलोमीटर है सड़क की लंबाई



इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) से कालिंदीकुंज तक आगरा नहर के साथ अभी दो लेन सड़क बनी हुई है। इसकी लंबाई 36 किलोमीटर है, जिसमें 16 किलोमीटर दिल्ली और 20 किलोमीटर हरियाणा के अंदर आता है। पांच साल पहले फरीदाबाद में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस सड़क को चार लेन करने की घोषणा की थी। पिछले दिनों हुई एफएमडीए की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नहर के साथ जिस जमीन पर सड़क बनाई जानी है, वह उत्तर प्रदेश (यूपी) सिंचाई विभाग की है। आगरा नहर पर भी नियंत्रण यूपी सिंचाई विभाग का है। यूपी सिंचाई विभाग अपनी जमीन में किसी को भी कोई निर्माण कार्य नहीं करने देता है। ऐसे में यूपी सिंचाई विभाग ही सड़क का निर्माण करेगा। वहीं पैसे का भुगतान प्रदेश सरकार की तरफ से किया जाएगा।

--



इन्हें मिलेगा लाभ

- आगरा से दिल्ली की तरफ प्रवेश करने वाले लगभग दो लाख वाहन चालकों को इससे लाभ मिलेगा।

- ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे फ्लैटों में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों व आसपास के 60 गांव के लोगों को फायदा होगा।

- आईएमटी में विकसित हो रहे औद्याेगिक क्षेत्र को, यहां से उद्योगपति व कामगार का दिल्ली व नोएडा जाना आसान होगा।

---



वर्जन

आगरा कैनाल रोड को दो चार लेन बनाने की योजना तैयार की गई है। इसे बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। जल्द डीपीआर तैयार कर योजना पर काम शुरू किया जाएगा।



- रमेश बांगरी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed