{"_id":"631d6ce70bdbd960791b38cc","slug":"four-including-woman-were-beaten-with-sticks-in-bull-dispute-the-death-of-elderly-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के विवाद में कल्तेआम: पड़ोसियों ने महिला समेत चार को लाठी डंडों से पीटा, पिटाई से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड के विवाद में कल्तेआम: पड़ोसियों ने महिला समेत चार को लाठी डंडों से पीटा, पिटाई से बुजुर्ग की मौत
Sun, 11 Sep 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:37 AM IST
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के एक गांव में सांड के विवाद में महिला समेत चार को पड़ोसियों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा, पिटाई से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ के गांव छायंसा में शनिवार को रास्ते से सांड को भगा रही महिला और उसके बेटों पर लाठी-डंडे से पड़ोसी ने हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसके तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर महिला की मृत्यु हो गई। वहीं, तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। थाना छायंसा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
गांव छायंसा के रहने वाले जसवंत ने बताया कि मां शनिवार को रास्ते से जा रहे सांड को भगा रही थी। इस दौरान सांड गुरनाम के घर के पास चला गया। जिस पर गुरनाम की पत्नी ने गाली गलौज करना शुरू कर दी। मां भी विरोध में गाली-गलौज करने लगी। जिस पर गुरनाम व उसके परिवार ने मां बीरोबाई, भाई बग्गा, जसवंत व खजान के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मां बीरोबाई (75) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों भाई गंभीर रूप से घायल है। इस मामले की सूचना थाना छांयसा को दे दी गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।