फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four days later, infection increased again, 307 new cases, one death, 1176 infected defeated Corona

चार दिन बाद फिर बढ़ा संक्रमण, 307 नए मामले, एक मौत, 1176 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four days later, infection increased again, 307 new cases, one death, 1176 infected defeated Corona
Four days later, infection increased again, 307 new cases, one death, 1176 infected defeated Corona
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली। लगातार चार दिन तक नए मामलों की संख्या 200 से 250 तक बनी हुई थी। वहीं, बुधवार को एक बार फिर जिले में 307 नए मामले मिले। इस दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है। साथ ही 1176 को मात देने में सफल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में मरीजों के स्वस्थ होेने की दर 97.52 प्रतिशत रही। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 94 संक्रमित अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं, 2261 मामले घर में उपचाराधीन हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 2355 बनी हुई है। बीते 24 घंटों में 3791 लोगों ने कोरोना जांच कराई। फिलहाल जिले में 2867 मामले लंबित हैं। 12 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। विभिन्न गंभीर व दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित 23 संक्रमित फिलहाल आईसीयू में उपचाराधीन हैं। वहीं, चार संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। जांच कराने वाले हर सौ में आठ लोग अभी भी संक्रमित मिल रहे हैं। मामले दोगुने होने में 405 दिन का समय लग रहा है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि चार्मवुड में रहने वाले 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उन्हें संक्रमण के व मधुमेह, रक्तचाप और लिवर संबंधी बीमारी थी। कोरोना का असर व्यक्ति विशेष पर अलग है। ऐसे में बीमारी को हल्के में न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed