फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four criminals of two vehicle theft gangs arrested

Faridabad News: दो वाहन चोर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Four criminals of two vehicle theft gangs arrested
आरोपियों से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद, चारों आरोपी नूंह के निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला पुलिस की अपराध शाखा एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड (एवीटीएस) सिकरोना की टीम ने दो शातिर वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से फरीदाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज वाहन चोरी के नौ मामलों का खुलासा हुआ है। सभी आरोपी नूंह जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एवीटीएस सिकरोना की टीम ने पांच मई को लहरवाड़ी (नूंह) निवासी आरिफ को पिस्तौल के साथ दबोचा था, जिस पर थाना धौज में एफआईआर दर्ज हुई थी। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह यह असला मुंडीबास के मुकीम से लाया था। इसके बाद पुलिस ने छह मई को सराय ख्वाजा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में उसके साथी बिलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों एक ही गांव के हैं और मिलकर वाहन चोरी का गैंग चलाते हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिससे थाना मुजेसर के चार मामलों का खुलासा हुआ है। आरिफ पर पहले से चार और बिलाल पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस टीम ने मुंडीबास लुहिंगा (पुन्हाना, नूंह) निवासी अरशद को पांच मई को रायपुर निवासी सुनील को पिस्तौल सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं इसके साथी मुकीम को थाना धौज के एक मामले में आसिफ को हथियार देने के आरोप में पकड़ा गया था। जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो पता चला कि यह दोनों भी मिलकर वाहन चोरी का गिरोह ऑपरेट करते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इससे फरीदाबाद के थाना सेक्टर-17, आदर्श नगर, कोतवाली और सराय ख्वाजा के एक-एक वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी अरशद पर पूर्व में दो और मुकीम पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed