फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for plotting to kill witnesses at the behest of gangster Bobby

तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर बॉबी के इशारे पर हत्या की साजिश रचने वाले दो गुर्गों समेत चार को गिरफ्तार किया

Wed, 15 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for plotting to kill witnesses at the behest of gangster Bobby
फरीदाबाद। दिल्ली में पिछले वर्ष अनुज हत्याकांड के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर बॉबी के इशारे पर दो गवाहों की हत्या की साजिश रचने वाले उसके दो गुर्गों को तीन दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी निशान देही पर पुलिस ने मंगलवार को साजिश रचने वाले दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गैंगेस्टर बॉबी ने दिल्ली के अनुज की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में बॉबी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। हत्याकांड में बॉबी के खिलाफ दिल्ली के प्रेम नगर निवासी 2 गवाहों की गवाही 24 दिसंबर को दिल्ली की कोर्ट में होनी है। इसके चलते बॉबी ने जेल से इन दोनों गवाहों की हत्या करने का संदेश अपने गुर्गों को भिजवाया था। बॉबी के इशारे पर गुर्गों ने गवाहों की हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश से तीन कट्टे और एक पिस्तौल खरीदी थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी सुमेर सिंह की टीम ने बॉबी के दोनों गुर्गों सोनू और रोहित को 11 दिसंबर को पल्ला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा उन्हें रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने उत्तरप्रदेश से हथियार लाकर अमरेश और बबलू के पास रखवा दिए थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने साजिश में शामिल अमरेश और बबलू को भी पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के एक देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, 32 बोर का एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में सोनू तथा रोहित ने बताया कि उन लोगों ने दिल्ली के अमन विहार व प्रेम नगर में हथियारों के बल पर लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने प्रेम नगर निवासी संजय को धमकी देकर कई बार अवैध वसूली की और पैसे जेल में बंद बॉबी को पहुंचाए थे। उन्होंने साजिश में शामिल एक और आरोपी के बारे में बताया। जो जेल में बॉबी से मिलने जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed