फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for duping Rs 5.28 lakh on the pretext of a task

Faridabad News: टास्क के बहाने 5.28 लाख की ठगी में 4 धरे

Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for duping Rs 5.28 lakh on the pretext of a task
-दो आरोपियों को भेजा जेल, दो को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 5.28 लाख रुपये की ठगी में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यूपी के लखीमपुरखीरी निवासी राजेश (25), अमरदीप (35), सुजीत (25) व शिवम (24) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि राजेश खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता अमरदीप को दिया था। अमरदीप ने सुजीत और सुजीत ने शिवम को खाता दिया था। इस खाते में ठगी के 30 हजार रुपये आए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि राजेश 7वीं, अमरदीप व सुजीत 12वीं तथा शिवम ग्रेजुएट है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पूछताछ के बाद राजेश व अमरदीप को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। सुजीत और शिवम को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तिगांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि 6 अप्रैल को ठगों ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। वहां उन्हें प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 15 हजार रुपये निवेश कर दिए। रिफंड मांगा गया तो आरोपी और मुनाफा कमाने का लालच देकर निवेश कराते रहे। शिकायतकर्ता से 5,28,167 रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed