फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for duping Rs 1.30 lakh on the pretext of upgrading credit card

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के बहाने 1.30 लाख की ठगी में चार गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for duping Rs 1.30 lakh on the pretext of upgrading credit card
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने और लिमिट बढ़ाने के बहाने 1.30 लाख रुपये की ठगी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दिल्ली का रहने वाला सोनू, अमन कुमार, सोनीपत का सुनील चौहान और छत्तीसगढ़ कोरिया का राहुल सियोल शामिल है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोनू ने दिल्ली के रोहिणी में एक कमरा किराये पर लिया हुआ है। वहां पर सभी मिलकर लोगों की जानकारी इकट्ठा करके कॉल करते और कार्ड की लिमिट बढ़ाने या कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर बातों में फंसाते और उनसे ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लेते थे।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को शिकायत कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड विंग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता का क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर डिटेल व ओटीपी ले लिया । शिकायतकर्ता के ओटीपी बताने के बाद उनके कार्ड से 1.30 लाख रुपये कट गए। तब ठगी का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed