{"_id":"6a57d3adead919506b0efb52","slug":"four-accused-including-the-main-supplier-arrested-from-bareilly-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74978-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 लाख की स्मैक बरामदगी से नेटवर्क का खुलासा, बरेली से मुख्य सप्लायर समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 लाख की स्मैक बरामदगी से नेटवर्क का खुलासा, बरेली से मुख्य सप्लायर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्य आरेापी डोडा पोस्त, अफीम और केमिकल से घर में तैयार करता था स्मैक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 बाईपास रोड से करीब 25 लाख रुपये की 272 ग्राम स्मैक बरामद होने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जांच के दौरान बरेली निवासी मुख्य सप्लायर एवं कथित स्मैक निर्माता शहादत खान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर आरोप है कि वह घर में डोडा पोस्त, अफीम और विभिन्न रसायनों की मदद से स्मैक तैयार कर आसपास के राज्यों में इसकी आपूर्ति करता था। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 27 जून को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-37 बाईपास रोड के पास से आमिर शाह, निवासी उदयपुर (बरेली, उत्तर प्रदेश) को 272 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी की पूरी शृंखला का खुलासा किया। सबसे पहले आमिर शाह की निशानदेही पर 1 जुलाई को पदार्थपुर (बरेली) निवासी फहीम खान को गिरफ्तार किया गया। फहीम से पूछताछ में मोहनपुर डडरूवां निवासी फहजान का नाम सामने आया, जिसे 5 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। फहजान से पूछताछ में गिरोह के मुख्य सप्लायर शहादत खान की भूमिका सामने आई। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बरेली में छापेमारी कर 9 जुलाई को शहादत खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने डोडा पोस्त, अफीम और केमिकल मिलाकर घर में ही स्मैक तैयार करने और विभिन्न राज्यों में इसकी आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि शहादत खान को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसके नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।