फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested for fraud involving job offers

Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for fraud involving job offers
बल्लभगढ़। वर्क फ्रॉम होम नौकरी दिलाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी के 65 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सौरभ सक्सेना निवासी कमल विहार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, धनराज निवासी गांव गांधीपुर, मुंगेर बिहार, आकाश मिश्रा निवासी तोमर कॉलोनी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और विनीत पाठक निवासी फूलपुर, चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी युवक वर्क फ्रॉम होम नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसकी बातचीत सौरभ से हुई। उसने 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम नौकरी दिलाने का झांसा देकर 60 से 70 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने उसका ऑनलाइन इंटरव्यू कराया और आई कोर ई-सर्विसेज़ कंपनी के नाम से ई-मेल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया। नौकरी पक्की समझकर युवक ने बताए गए यूपीआई नंबर पर 65 हजार रुपये भेज दिए। रकम मिलते ही आरोपित ने फोन बंद कर लिया। चारों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed