फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested for duping Rs 6.94 lakh by posing as gas company employees

Faridabad News: गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर 6.94 लाख रुपये ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for duping Rs 6.94 lakh by posing as gas company employees
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रह रहे थे चारों आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर 6.94 लाख रुपये की ठगी में चार आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी फिलहाल दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रहते थे। आरोपियों में मध्यप्रदेश रीवा के नितेश कुमार रावत, बालेंद्र विश्वकर्मा, यूपी आगरा के सलमान खान और आंध्र प्रदेश कडपा के शेख मोहम्मद रफी शामिल हैं।
इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नितेश कुमार करंट बैंक खाते खुलवाता था और उनसे संबंधित लिंक, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर व डेबिट कार्ड अपने पास रखता था। खातों में पैसा आने के बाद आरोपी बालेन्द्र विश्वकर्मा व सलमान खान उन खातों से पैसे निकालकर नितेश को लाकर देते थे। वहीं आरोपी शेख मोहम्मद रफी कॉलिंग के लिए सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 अक्तूबर 2025 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अडानी गैस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गैस बिल पेंडिंग होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर 12 रुपये का भुगतान करने को कहा। लिंक के माध्यम से भुगतान करते ही पीड़ित के बैंक खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन में 694204 रुपये कट गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed