फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former soldier died after being hit by a train

Faridabad News: पूर्व फौजी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former soldier died after being hit by a train
200 मीटर तक बिखर गया शव, स्टेशन पर मची अफरा तफरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मंगलवार सुबह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एक पूर्व फौजी की जान चली गई। दिल्ली जाने के लिए घर से निकले राजेंद्र भाटी (49) ट्रैक पार करते समय गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। शव करीब 200 मीटर तक बिखर गया। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को एकत्र कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।



राजेंद्र भाटी मूल रूप से छांयसा गांव के रहने वाले थे लेकिन कई वर्षों से भीमसेन कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। वे पहले राजपूताना राइफल्स में सिपाही के पद पर कार्यरत थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से महज नौ साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (बीआरएस) ले ली थी। वर्तमान में वे सेक्टर-16 स्थित पॉवर ग्रिड कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन






परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वे दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज के लिए मेडिकल दस्तावेज के साथ घर से निकले थे। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जब पलवल-गाजियाबाद लोकल शटल प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची तो राजेंद्र उसे पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर चार से गलत दिशा से आने लगे। इसी दौरान मथुरा की ओर जा रही गतिमान एक्सप्रेस वहां से गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन










प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से बचने के लिए राजेंद्र ट्रैक पर लेट गए, लेकिन हड़बड़ाहट में उनका हाथ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिससे शरीर के कई टुकड़े हो गए। ट्रेन के लोको पायलट ने करीब 300 मीटर आगे जाकर ट्रेन रोकी और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इंजन में फंसे हाथ को बाहर निकाला और कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed