फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former MLA Atar Singh Bhadana Worked For Girls Education Know Details in Hindi

पूर्व विधायक अतर सिंह: शिक्षित पिता के थे बेटे, लड़कियों की शिक्षा के लिए किया काम; एक बेटी आईएएस और एक डॉक्टर

Tue, 13 Oct 2026 03:30 PM IST
Sharukh Khan रोहित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
रोहित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थरों के खनन व क्रशर के कारोबार ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने क्रशर पर हमला कर वहां मौजूद पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि उनके घायल साथी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अतर सिंह फरीदाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने हरियाणा के लोगों की सोच को बदलने और बेटियों की शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने काम किया था।

विज्ञापन
Former MLA Atar Singh Bhadana Worked For Girls Education Know Details in Hindi
Former MLA Atar Singh Bhadana - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना सोमवार को बुजुर्गों के साए में अपने पैतृक गांव में पंच तत्व में विलीन हो गए। लेकिन बेटियों की शिक्षा के लिए किए गए उनके काम को गांव का हर व्यक्ति याद करके गमगीन होता रहा। हरियाणा के जिस क्षेत्र में बेटियों को जल्द से जल्द शादी करके उसके ससुराल भेजने की परंपरा थे, उन्होंने उसी हरियाणा के लोगों की सोच को बदलने और बेटियों की शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने काम किया था।
विज्ञापन


चार बेटियों के पिता रहे अतर सिंह बेटियों को पढ़ाने के लिए वह हमेशा लोगों को प्रेरित करते थे। उन्होंने अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए गांव को छोड़ा था और फरीदाबाद आकर सेक्टर 16 में रहने लगे थे। जिससे उनके पुत्र अर्जुन और चार बेटियों को अच्छी शिक्षा मिल सके। 
विज्ञापन


यही कारण है कि उनका बेटा अर्जुन सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी डॉ अंजना चिकित्सक हैं। दूसरी बेटी ज्योति ने भी सिविल सर्विस की परीक्षा दे चुकी हैं। तीसरे नंबर की पुत्री करुणा भी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और सबसे छोटी बेटी किरण भड़ाना आईएएस अधिकारी हैं। वह हिमांचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में उपायुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

पिता से मिली थी बच्चों को पढ़ाने की शिक्षा
पूर्व विधायक अतर सिंह के छोटे भाई फतेह सिंह ने बताया कि उनके परिवार में हमेशा से ही पढ़ाई का माहौल रहा। उनके पिता बुद्ध सिंह भी उस समय के ग्रेजुएट थे। वह तीन बार लगातार गांव के सरपंच भी रहे थे और शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। उन्होंने बताया कि अतर सिंह तीन भाई और दो बहनें थे। सभी को उनके पिता ने शिक्षा का महौल दिया। उनके सबसे छोटे भाई बलवीर सिंह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं।

 

गांव में बेटियों की शिक्षा के लिए किया काम
अपनी बेटियों को पढ़ाने के साथ ही पूर्व विधायक अतर सिंह ने गांव में बेटियों को पढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक किया। वह लगातार दो बार अपने गांव पाली के सरपंच रहे और शिक्षा के लिए काम करते रहे। बेटों के साथ बेटियों की अच्छी शिक्षा के लिए उन्होंने आईटीआई कालेज, बीएड कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम जैसी सुविधाएं बनवाई थी। जिससे बेटों के साथ बेटियां भी अच्छी शिक्षा ले सकें।

पिता का शव देखकर बेसुध हो गई आईएएस बेटी
पूर्व विधायक की सबसे छोटी बेटी किरण भड़ाना 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की उपायुक्त हैं। पिता की मौत की खबर मिलने पर वह भी अपने पैतृक गांव पहुंच गईं और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। जब पिता का शव घर पहुंचा तो देखकर वह बेसुध हो गईं। उनका कहना था कि पिता उनके लिए आदर्श थे और उनके ही कारण वह आईएएस अधिकारी बन पाई हैं।
 

राजस्थान : क्रशर विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या
राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थरों के खनन व क्रशर के कारोबार ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने क्रशर पर हमला कर वहां मौजूद पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि उनके घायल साथी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

 

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। भड़ाना मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले थे। भड़ाना की बेटी आईएएस अफसर किरन भड़ाना
हिमाचल के लाहौल की उपायुक्त हैं। 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। उस समय पहाड़ी पर मशीनों के जरिये खनन कार्य चल रहा था और भड़ाना भी मौके पर मौजूद थे। 
 

इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक व अन्य को लाठी-डंडों, सरिया आदि से बुरी तरह पीटा। घटना में भड़ाना के साथ नदबई निवासी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भड़ाना की मौत हो गई। 
 

80 लोगों ने क्रेशर पर किया था हमला
पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया कि 70 से 80 लोगों ने क्रशर परिसर में हमला कर उनके पति और अन्य लोगों को पीटा। उन्होंने अतर सिंह भड़ाना को गोली लगने की बात भी कही है। पुलिस के अनुसार क्रशर संचालन को लेकर ग्रामीणों और क्रशर संचालक के बीच दो वर्षों से विवाद चला आ रहा था। 

 

इस मुद्दे पर ग्रामीणों की ओर से विरोध-प्रदर्शन के साथ धरना भी दिया जा रहा था। रविवार को हुई घटना को इसी विवाद की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है, हालांकि हमले की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed