फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former Chief Engineer of Municipal Corporation arrested in 200 crore scam

200 करोड़ के घोटाले में नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता गिरफ्तार

Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Engineer of Municipal Corporation arrested in 200 crore scam
फरीदाबाद। नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के घोटाले में राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) ने निगम के पूर्व मुख्य अभियंता डीआर भास्कर को शुक्रवार रात सेक्टर-21डी से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बीके अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन की रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। प्रदेश सरकार ने हाल ही में भास्कर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम को जानकारी मिली थी कि डीआर भास्कर सेक्टर-21डी स्थित एक फ्लैट में है। इसके बाद देर रात टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर उन्हें मजिस्ट्रेट सुमित तुरकिया की अदालत में पेश किया गया। आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लेकर विजिलेंस पूछताछ करेगी। नगर निगम में ठेकेदार को बिना काम करीब 200 करोड़ रुपये के भुगतान मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। इस मामले में विजिलेंस ने दो केस दर्ज किए हैं, जिनमें ठेकेदार सतवीर, पूर्व मुख्य अभियंता डीआर भास्कर व रमन शर्मा समेत कई नाम शामिल हैं। छह अप्रैल को विजिलेंस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। हरिद्वार से ठेकेदार सतवीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से डीआर भास्कर फरार चल रहे थे। इस मामले के तीसरे आरोपी पूर्व मुख्य इंजीनियर रमन शर्मा ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन

क्या है मामला
मई-2020 में नगर निगम के तत्कालीन पार्षद दीपक चौधरी, दीपक यादव, महेंद्र सरपंच, सुरेंद्र अग्रवाल ने निगम में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया था। तत्कालीन पार्षदों ने तत्कालीन निगम आयुक्त को शिकायत दी थी कि निगम के लेखा विभाग ने ठेकेदार सतवीर की विभिन्न फर्मों को बिना काम किए भुगतान कर दिया है। निगम आयुक्त ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। ठेकेदार को भुगतान में अनियमितताएं पाए जाने पर विजिलेंस से जांच की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed