{"_id":"685d934ee534d26878096408","slug":"former-accountant-had-cheated-by-hacking-mds-whatsapp-4-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46020-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एमडी का व्हाट्सएप हैक कर पूर्व अकाउंटेंट ने की थी ठगी, 4 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एमडी का व्हाट्सएप हैक कर पूर्व अकाउंटेंट ने की थी ठगी, 4 धरे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी के एमडी का व्हाट्सएप हैक कर 7.64 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के महज 18 घंटे के अंदर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी। इनकी पहचान यूपी के आजमगढ़ निवासी अजय, दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी सुशांत, पलवल की भरत कॉलोनी निवासी रजनीश और दुष्यंत कुमार के तौर पर हुई।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दुष्यंत पहले इसी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। इसने पहले मैनेजिंग डायरेक्टर का व्हाट्सएप हैक किया और फिर फर्जी बिल बनाकर उसी व्हाट्सएप से कंपनी के अकांउट ब्रांच में फर्जी बिल भेजकर पेमेंट खातों में डलवाई। रजनीश ने सुशांत व अजय का खाता लेकर दुष्यंत को दिया था। इन्हीं के खातों में ठगी के रुपये आए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दुष्यंत को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है जबकि बाकी तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दिल्ली निवासी व्यक्ति ने दी थी, जिसमें बताया गया कि वह फरीदाबाद की एक कंपनी में चीफ फाइनेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 5 अप्रैल को उसके पास कंपनी के एमडी के नंबर से 1,79,546 रुपये और 9 अप्रैल को 5,86,250 रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया, जिसके आधार पर इन्होंने दोनों पेमेंट कर दी, लेकिन 11 अप्रैल को कंपनी के एमडी ने इन पेमेंट के बारे में पूछा तो ठगी का पता चला। एमडी ने कहा कि उन्होंने तो कोई मैसेज भेजा ही नहीं। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।