{"_id":"6a47ef327a1d975987099d21","slug":"forest-guard-assaulted-and-uniform-torn-while-attempting-to-stop-illegal-construction-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73974-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध निर्माण रोकने पहुंचे वन दरोगा से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध निर्माण रोकने पहुंचे वन दरोगा से मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र पर केस दर्ज, सूरजकुंड थाना के अनंगपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव स्थित अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में बुधवार को अवैध निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। उनकी वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को वन दरोगा राजेश और सुरेंद्रपाल नियमित गश्त के दौरान अनंगपुर के डोमका मोहल्ला पहुंचे। यहां अधिसूचित वन क्षेत्र में टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार संरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैर-वानिकी निर्माण प्रतिबंधित है। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इसी दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद युवक के पिता गजराज वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और निर्माण कार्य जारी रखने की बात कही। इसके बाद हुए विवाद में दोनों से मारपीट की गई।
घायल वन दरोगा का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट और वन विभाग की शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण की भी अलग से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो रिकॉर्ड करने पर बढ़ा विवाद
जब वन विभाग की टीम साक्ष्य के तौर पर मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। वन विभाग का आरोप है कि इसके बाद पिता-पुत्र ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए वन अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वन दरोगा राजेश की सरकारी वर्दी फाड़ दी गई। आरोपियों ने अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
मामला संज्ञान में है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-यशपाल, पुलिस प्रवक्ता