फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest department removed encroachment and demolished five illegal farmhouses

Faridabad News: वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण, तोड़े पांच अवैध फार्महाउस

Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Forest department removed encroachment and demolished five illegal farmhouses
वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण, तोड़े पांच अवैध फार्महाउस
विज्ञापन

- आनंद वन से अरावली की तरफ जाने वाले रास्ते पर बने थे करोड़ों रुपये के अवैध फार्म हाउस
- पहले भी वन विभाग ने निगम के साथ मिलकर की थी कार्रवाई
- करीब 10 एकड़ जमीन को करवाया गया खाली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आनंद वन में अरावली की तरफ जा रहे रास्ते पर वन विभाग की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए पांच फार्म हाउस पर वन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की। प्रशासन ने करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ सुबह करीब 11 बजे 4 बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए आनंद वन की तरफ जा रहे रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे जो किसी को रास्ते से अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इस कार्रवाई में नगर निगम के कॉरपोरेट सचिव जगदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


—-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच थानों की पुलिस थी तैनात
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पांच थानों से करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहे। जानकारों का कहना है कि फार्म हाउस कई बड़े लोगों के है इसमें राजनीतिक दखल भी हो सकता था। इसलिए पुलिस किसी को अंदर नहीं जाने दे रही थी।

तोड़े गए कई नामी फार्म हाउस
प्रशासन की तरफ से चार जेसीबी की मदद से फार्म हाउस को तोड़ने का काम किया गया है। इसमें भारती फॉर्म हाउस, आशू फॉर्म हाउस, किंग्स वैली, आर्ट विलेज व एक बिना नाम का फॉर्म हाउस शामिल है। जानकारों का कहना है कि इसमें एक फॉर्म हाउस पूर्व आईएएस के बेटे का व एक किसी नेता के करीबी का फार्म हाउस भी शामिल है।
-----------------------------------------------------------------------------------------------

संपत्ति कर न जमा करने पर मॉल की 41 दुकानें सील





जिले में जहां एक तरफ वन विभाग ने अपनी जमीन कब्जा मुक्त करवा ली वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले बकायादारों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने सेक्टर 20 ए स्थित पार्श्वनाथ मैनहैटन मॉल के 41 शॉपिंग सेंटरों को सील कर दिया।


निगम के अनुसार उपरोक्त बकायेदारों पर लगभग 93 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। यह कार्यवाही क्षेत्रीय कर अधिकारी ओल्ड जोन-1 सृष्टि बब्बर के नेतृत्व में की गई है।

आपको बताते चलें कि सेक्टर-20 ए स्थित पार्श्वनाथ मैनहैटन मॉल के 41 शॉपिंग सेंटरों संचालकों ने लंबे समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था। विभाग की तरफ से लगातार नोटिस जारी कर इन करदाताओं से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी टैक्स नहीं भरा। इस पर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह सेक्टर-20 ए स्थित पार्श्वनाथ मैनहैटन मॉल पहुंच गई थी। यहां निगम की टीम ने एक-एक कर सभी 41 शॉपिंग सेंटरों को सील कर दिया था। निगम के अन्य जोन में भी यह कार्यवाही जारी है। अन्य संस्थानों से लगभग 40 लाख से ज्यादा की रिकवरी की गई है।

------------------------------



नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में टैक्स रिकवरी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के निर्देशों पर निगम के सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। यदि उनके किसी भी कार्य में लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा सकती है।

- एडिशनल कमिश्नर नगर निगम, सलोनी शर्मा



----- मोहित शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed