फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest department removed encroachment and demolished eight illegal farmhouses

Faridabad News: वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण, तोड़े आठ अवैध फार्महाउस

Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Forest department removed encroachment and demolished eight illegal farmhouses
नेताओं व अधिकारियों के करीबियों के फार्म हाउस पर भी हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

आनंद वन से अरावली की तरफ जाने वाले रास्ते पर बने थे करोड़ों रुपये के अवैध फार्म हाउस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आनंद वन में अरावली की तरफ जा रहे रास्ते पर वन विभाग की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए आठ फार्म हाउस पर वन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की। प्रशासन ने करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ सुबह करीब 10 बजे 6-7 बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए आनंद वन की तरफ जा रहे रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे जो किसी को रास्ते से अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इस कार्रवाई में नगर निगम के कॉरपोरेट सचिव जगदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


—-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के नेता के भाई का बताया जा रहा फार्म हाउस वन विभाग की कार्रवाई के समय कई थानों से बल बुलाया गया था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब 150 पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। वहीं 8 फार्महाउस में से एक बीजेपी के सांसद के भाई का बताया जा रहा है। बताते चलें कि कल एक पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे के फार्महाउस पर कार्रवाई हुई थी। विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि वन विभाग अपनी जमीनी से जल्द ही हर प्रकार को कब्जा हटवा लेगा।
कई लग्जरी फार्महाउस हुए जमींदोज प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई में कई फेमस लग्जरी फार्महाउस तोड़ दिए गए। जानकारी के अनुसार इनमें आनंदा फार्म,. आईकोनिका फार्म, लॉज-2, लॉज-3, लॉज-4, सिल्की फार्म, बांके बिहारी फार्म व पदम फार्म शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed