फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foreign national arrested for cocaine supply near Surajkund.

Faridabad News: सूरजकुंड के पास कोकीन की सप्लाई में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Foreign national arrested for cocaine supply near Surajkund.
फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने रविवार रात सूरजकुंड रोड पर इबीजा टाउन सोसाइटी के पास नाकाबंदी कर विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। विदेश नगारिक घाना देश का रहने वाला है। एचएसएनसीबी ने आरोपी विलनी को 8.90 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी स्कूटी से दिल्ली से सूरजकुंड में कोकीन की सप्लाई देने आया था। इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी की थी। रात करीब सवा 11 बजे आरोपी को रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से सफेद पाउच में कोकीन बरामद हुई। आरोपी तुगलकाबाद, दिल्ली में रहता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article