फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   For the first time 8000 youth were vaccinated in a day

पहली बार एक दिन में 8000 युवाओं का लगा टीका

Wed, 02 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
For the first time 8000 youth were vaccinated in a day
फरीदाबाद। जिले में पहली बार एक दिन में 45 की उम्र से कम 8000 से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के 45 सेशन आयोजित किए गए। इनमें कुल 8722 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 8663 को पहली और 59 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 18 से 45 वर्ष के बीच के वर्ग में 8282 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं, 6292 ने स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया और 1990 युवाओं ने निजी अस्पतालों में टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस दौरान 45 से 60 वर्ष के वर्ग में 345 लोगों ने टीकाकरण करा वैक्सीन की पहली डोज ली। साथ ही इसी उम्र के 44 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं बुजुर्गो के वर्ग में 36 लोगो ने बुधवार को टीका लगवाया। इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल हैं। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि गांधी कालोनी स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। विधायक सीमा त्रिखा शिविर का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

केंद्रों पर उमड़ी युवाओं की भीड़, घंटो इंतजार के बाद हुआ टीकाकरण
फरीदाबाद। टीकाकरण के लिए युवाओं में उत्साह दिख रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए इंतजाम किए गए। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंचे युवाओं की संख्या अच्छी खासी रही। आलम यह रहा कि केंद्रों पर टीकाकरण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंचे मोने (27) ने बताया कि वह स्लॉट बुकिंग नहीं होने के कारण परेशान था। ऐसे में कई बार बिना टीकाकरण के ही केंद्र से वापस लौटना पड़ा। अब मौके पर ही पंजीकरण के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को वह पांच घंटे के इंतजार के बाद वैक्सीनेशन कराने में सफल रहे। इसी तरह ईएसआईसी डिस्पेंसरी सहित जिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी युवाओं के टीकाकरण के लिए ही व्यवस्था रही। उधर, टीकाकरण के लिए उमड़ने वाले लोगों का कहना है कि जब कोरोना से बचाव का एक मात्र तरीका टीकाकरण ही है तो भीड़ होना लाजमी है। ऐसे में लोगों पर आरोप लगाने के बजाय टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। जितना हो सके लोगों को घर के करीबी केंद्र पर ही टीकाकरण की सुविधा मुहैया की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले जारी किया जाएगा शेड्यूल
जिला उपायुक्त ने बताया कि जिले में होने वाले टीकाकरण का शेड्यूल एक दिन पहले जारी किया जाएगा, इससे टीकाकरण केंद्र पर होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में 12 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। ऐसे में वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर एक दिन पूर्व टीकाकरण की तैयारी शेड्यूल अनुसार सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने केंद्र पर टीकाकरण के लिए टोकन मिल जाने के बाद भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।

टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। सजगता और जागरूकता के साथ टीकाकरण कराएं। दो गज की दूरी को बिल्कुल नहीं भूलें। स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। सभी को टीकाकरण कवच दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग दिन रात जुटा है। - डॉ रणदीप सिंह पुनिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed