फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   For 48 hours, the woman is in the line to take oxygen cylinders for her mother

48 घंटे से मां के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेने लाइन में लगी है युवती

Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
For 48 hours, the woman is in the line to take oxygen cylinders for her mother
फरीदाबाद। एक तरफ सरकार व प्रशासन ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहे हैं, वहीं कोरोना से पीड़ित मरीजों के परिजन 48-48 घंटों से खुद ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं। उसके बावजूद लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। लेकिन न तो यह मंजर प्रशासन को दिखाई दे रहा है और न ही किसी जनप्रतिनधि को।
विज्ञापन

फरीदाबाद के ऑक्सीजन प्लांटों में लोगों की लंबी लाइनों को देखकर प्रशासन के दावे पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि न तो सिलिंडर उन्हें मिल रहे हैं और न ही अस्पतालों में ऑक्सीजन व वेंटीलेटर वाले बेड। इतना ही नहीं ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर भी 25-25 हजार रुपये में खरीद रहे हैं। जबकि प्रशासन लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर लाइन में लगी फरीदाबाद की नीतू चौहान ने बताया कि उनकी मां कोरोना संक्रमित हैं। उनके ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। इस कारण वह ऑक्सीजन के लिए भटकती फिर रही है। पिछले 48 घंटे से यहां लाइन में लगी है। उसने एक निजी अस्पताल पर भी उनकी मां की सही तरह से देखरेख न करने व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि अस्पताल संचालक प्रतिदिन दिन के हिसाब से 40 हजार रुपये ले रहे हैं, लेकिन उपचार कुछ खास नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद के नितिन ने बताया कि उसने तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग से छह आक्सीजन सिलिंडरों की पर्ची कटवाई थी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी एक सिलिंडर नहीं मिला है। तीन दिन से लाइन में लगा हुआ है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसका कहना है कि अब उसे अपने परिजनों की चिंता सताने लगी है।
दिल्ली से आक्सीजन सिलेंडर लेने आई अनुप्रिया ने बताया कि उसकी मां कोरोना से पीड़ित है व दिल्ली के माधव अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आक्सीजन लेबल लगातार गिर रहा है। उनके लिए आक्सीजन सिलिंडर लेने यहां आई है, लेकिन नहीं मिल पा रहा है।
नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
आक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए प्लांटों पर लाइनों में लगे लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इस तरफ न तो प्लांट संचालकों का ध्यान है और न प्रशासन का। अगर यही हालात रहे तो यहां भी लोगों को कोरोना अपने चपेट में ले सकता है।

वर्जन-
प्लांट में जितनी आक्सीजन है, उसके हिसाब से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा दी जा रही पर्चियों के हिसाब से लोगों को सरकारी रेट पर ही आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। - सुमित विज, ऑक्सीजन प्लांट संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed