{"_id":"69d7e949259316182b0a8e69","slug":"food-safety-department-to-send-six-samples-to-chandigarh-lab-for-testing-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67058-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए छह नमूने, जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए छह नमूने, जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे जाएंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों तक जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। इस दौरान टीम ने पान मसाला के चार नमूने, एक सब्जी का नमूना और एक अन्य खाद्य पदार्थ का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पान मसाला जैसे उत्पादों की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इनकी खपत अधिक है और मिलावट की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।
टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों और ठेलों पर जाकर खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नमूने में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. पुनीत ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे केवल विश्वसनीय स्थानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर विभाग को सूचना दें।