फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fogging is not happening in the houses of dengue patients

Faridabad News: डेंगू के मरीजों के घर नहीं हो रही फॉगिंग

Sat, 16 Sep 2023 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Fogging is not happening in the houses of dengue patients
- शनिवार को तीन नए डेंगू के मरीज मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में डेंगू से ग्रस्त मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन नए मामलों की पुष्टि की गई। अब आंकड़ें 79 हो गई है। दूसरी ओर मरीजों के घर पर फॉगिंग नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।


उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि शनिवार को तीन नए मामलों की पुष्टि की है। डेंगू पीड़ितों की संख्या 79 हो गई है। शनिवार को जो मामले सामने आए है तिगांव, बाबा नगर और सेक्टर 85 है। इन मामलों में एक युवक भी शामिल है। सभी का उपचार घर पर चल रहा है। वहीं, मरीजों के परिजनों का कहना हैं कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। सेक्टर-23 निवासी अंकुश राणा ने बताया कि एक साल का बेटा डेंगू की चपेट में आ गया था। डेंगू की पुष्टि होने के बाद उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई छिड़काव नहीं किया गया। इसके अलावा एंटी लार्वा एक्टिविटी भी नहीं हुई। वहीं, गांव मच्छगर निवासी संजय ने बताया कि उनकी पत्नी डेंगू की चपेट में आ गई। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से कोई भी दवाई का छिड़काव नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के साथ साथ पड़ोस में भी कोई नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने खुद ही घर पर दवाई का छिड़काव करवा लिया। स्वास्थ्य विभाग का कहना हैं कि मरीज की पुष्टि होने पर संबंधित टीम लार्वा जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed