फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA will remove the problem of waterlogging at a cost of Rs 1289 crore.

Faridabad News: एफएमडीए 1289 करोड़ रुपये की लागत से दूर करेगा जलभराव की समस्या

Mon, 16 Sep 2024 04:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
FMDA will remove the problem of waterlogging at a cost of Rs 1289 crore.
सीवर लाइनों की सफाई के साथ पुराने सीवरेज सिस्टम बदला जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने योजना तैयार की है। इस योजना पर एफएमडीए लगभग 1289 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें बरसाती पानी की निकासी, सीवर लाइनों की सफाई और पुराने सीवरेज सिस्टम को बदला जाएगा। इसके अलावा सीवरेज प्रणाली, नए प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन, मौजूदा पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी शामिल है।



पांच साल में कई बार टूट चुकी है मुख्य लाइन
पुराने सीवरेज सिस्टम के कारण मुख्य लाइनों का टूटना जारी है। बाईपास किनारे बसे सेक्टर- 7, 8, 9, 30, 31, 64 और 65 में सीवर लाइन टूट चुकी है। इस कारण सेक्टर और कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में निरंतर सीवरेज लाइन ब्लॉक रहने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

एफएमडीए जल्द ही परियोजना के तकनीकी मूल्यांकन या पुनरीक्षण के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से संपर्क करेगा। एफएमडीए ने मुख्य सीवर लाइनों की सफाई के लिए 25 करोड़ रुपये का टेंडर पहले ही जारी कर दिया है। एफएमडीए ने पहले ही शहर की 200 किलोमीटर लंबी सीवर लाइनों को अपने अंडर ले लिया है और उस पर काम कर रहा है। इस लाइनों की नगर निगम ने पिछले कई सालों से सफाई नहीं करवाई है। इस कारण लाइनें जगह-जगह से जाम हैं। इस लाइनों के जाम होने से शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या विकराल हो गई है। एजेंसी का लक्ष्य शहर में तीन प्रमुख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) से जुड़ी सभी मुख्य लाइनों (600 मिमी व्यास से ऊपर) की गहन सफाई करना और परियोजना के तहत कुछ लाइनों को रिले करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

वर्जन
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए नए सिरे से प्लानिंग की गई है। शहर की पुरानी सीवर लाइनों को बदला जाएगा। जहां नई लाइन की जरूरत होगी वहां नई लाइन डाली जाएगी। चुनाव के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - विशाल बंसल, मुख्य अभियंता- एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed