फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA will make people aware about organ donation

अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करेगा एफएमडीए

Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
FMDA will make people aware about organ donation
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने पहल की है। एफएमडीए के ब्लड डोनेशन के लिए बनाए गए पोर्टल पर लोगों को सभी जानकारियां मिल सकेंगी। इस पोर्टल से सरकारी व निजी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। अस्पतालों में लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सके।
विज्ञापन

जिले में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। अस्पतालों में सड़क दुर्घटनाओं व ब्रेन डेड मरीजों के कई बार परिजन अंगदान करना चाहते हैं। इसमें आंख, गुर्दा, फेफड़े व शरीर के अन्य जरूरी अंग शामिल होते हैं, लेकिन, शहर में कोई केंद्रीयकृत व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बीके में इसके लिए व्यवस्था है। यहां लंबी-चौड़ी प्रक्रिया से मृतक के परिजनों को गुजरना पड़ता है। कुछ संस्थाएं भी अंगदान के लिए कार्य कर रही हैं। इनकी लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को समय पर अंग नहीं मिल पाते, जिससे की किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सके। इसे देखते हुए एफएमडीए ने सभी संस्थाओं को एक पोर्टल पर लाने का निर्णय लिया और इन्हें एफएमडीए की वेबसाइट fmda.haryana.gov.in से जोड़ा गया है। इसमें सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया। इस पर अंगदान के लिए अधिकृत संस्थाओं व अस्पतालों को कंप्यूटर पर एक क्लिक पर देखा जा सकता है। लोग स्वयं भी विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को साझा मंच मिलेगा
एफएमडीए की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल और एफएमडीए के सदस्य डॉ. एसएस बंसल ने कहा कि अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अस्पतालों में ब्रेन डेड मरीजों की जानकारी परिजनों की सहमति से एफएमडीए के पोर्टल पर ऑर्गन डोनेशन अलग से फोल्डर बनाया जा रहा है। इसमें अंग देने और लेने वाले व्यक्ति के साथ अस्पतालों की पूरी जानकारी होगी। इससे अंगदान के लिए लोगों को एक साझा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed