{"_id":"67821995924abb94460aedec","slug":"fmda-will-enhance-the-beauty-of-the-citys-green-belt-at-a-cost-of-rs-97-crore-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36222-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 97 करोड़ की लागत से शहर की ग्रीन बेल्ट की खूबसूरती बढ़ाएगा एफएमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 97 करोड़ की लागत से शहर की ग्रीन बेल्ट की खूबसूरती बढ़ाएगा एफएमडीए
विज्ञापन
निकाय मंत्री ने एफएमडीए को शहर की ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट को संवारने की कवायद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शुरू की है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड (फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे) और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के बीच आने वाली ग्रीन बेल्ट को पहले चरण में पौधों और अलग-अलग तरह की घास लगाई जाएगी। शहर के अन्य सेक्टरों में स्थित ग्रीन बेल्ट को सजाने के लिए योजना बनाई गई है। एफएमडीए के बागवानी विभाग लगभग 97.10 करोड़ की लागत से इन स्थानों को हरा भरा करेगा।
हाल ही में नई सरकार गठित होने के बाद फरीदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शहर को हरा-भरा बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। हाल ही में इसके लिए चंडीगढ़ में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इस दौरान एफएमडीए के बागवानी विभाग की ओर से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है। इसमें फरीदाबाद जिले में फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर पौधे और घास लगाई जाएगी। प्रस्ताव में शहर के ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक से लेकर फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीच सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर पौधे और घास लगाने की तैयारी है। इसमें सेक्टर-16ए, सेक्टर-19, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-18 के आस-पास ग्रीन बेल्ट पर पौधे लगाए जाएंगे।
-- -
97.10 करोड़ रुपये से होंगे कार्य
-सड़क किनारे और सेंट्रल वर्ज पर लैंडस्केप और सौंदर्यीकरण के लिए पौधे लगाने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
-फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पश्चिमी भाग पर 9.5 करोड़ की लागत से वार्षिक मेंटेनेंस की योजना।
-फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पूर्वी भाग पर 10 करोड़ की लागत से वार्षिक मेंटेनेंस की योजना।
-सेक्टर-37 से सेक्टर-65 तक लैंडस्केप और फुटपाथ निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत।
-ग्रीन बेल्ट किनारे वेस्ट वाटर लाइन बनाने के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत।
-सेक्टर-75 से 89 तक 75 मीटर चौड़ी रोड पर फेंसिंग के लिए 12.50 करोड़ की लागत।
-तीन ऑटोमेटिक वायु गुणवत्ता सूचकांक सिस्टम, अमृता अस्पताल, वाईएमसीए, टीएचएसटीआई इंस्टीट्यूट करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से।
-- -
किस तरह के लगेंगे पौधे
सेंट्रल वर्ज पर फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टरों के किनारे ग्रीन बेल्ट पर अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे।