{"_id":"696e8bec5bf74a1f4404ef4e","slug":"fmda-to-install-modern-road-safety-system-on-faridabad-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60825-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद की सड़कों पर सुरक्षा का नया कवच, एफएमडीए लगाएगा आधुनिक रोड सेफ्टी सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद की सड़कों पर सुरक्षा का नया कवच, एफएमडीए लगाएगा आधुनिक रोड सेफ्टी सिस्टम
विज्ञापन
एफएमडीए ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह परियोजना शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होने वाला है। खासकर रात के समय और धुंध में वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख मास्टर रोड्स पर सड़क सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर आधुनिक थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग, रोड स्टड और डेलिनेटर लगाए जाएंगे, जिससे हादसों पर लगाम लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
फरीदाबाद तेजी से बढ़ता औद्योगिक और रिहायशी शहर है। दिन के मुकाबले रात के समय यहां भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। अक्सर देखा गया है कि सड़कों पर लेन मार्किंग साफ न होने, डिवाइडर और मोड़ों की पहचान न हो पाने के कारण वाहन चालक असमंजस में पड़ जाते हैं। खासकर कोहरे के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह परियोजना शुरू की है।
बदली-बदली नजर आएंगी सड़कें
इस योजना के तहत शहर की मास्टर रोड्स पर थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग की जाएगी। यह पेंटिंग सामान्य सफेद या पीले पेंट से कहीं ज्यादा टिकाऊ होती है और वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही चमकती है। इससे रात में लेन साफ दिखाई देती है। इसके साथ ही सड़क के बीच और किनारों पर रोड स्टड लगाए जाएंगे जिन्हें आम भाषा में कैट आइज कहा जाता है। ये छोटे लेकिन काफी कारगर उपकरण वाहन चालकों को सड़क की दिशा और चौड़ाई का अंदाजा कराते हैं। खतरनाक मोड़ों, यू-टर्न और डिवाइडर के पास डेलिनेटर लगाए जाएंगे जो दूर से ही रास्ते का संकेत देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
चार महीने में दिखेगा असर
एफएमडीए ने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के मुताबिक चार महीने के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। योजना यह है कि काम पूरा होते ही शहर की प्रमुख सड़कों पर रात में सफर करते समय फर्क साफ नजर आए।
दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि साफ और चमकदार रोड मार्किंग दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर देती है। जब वाहन चालक को लेन, मोड़ और सड़क की सीमा स्पष्ट दिखती है तो वह ज्यादा सतर्क होकर वाहन चलाता है। एफएमडीए की यह पहल खासकर तेज रफ्तार से होने वाले हादसों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।
ट्रैफिक मैनेजमेंट होगा बेहतर
स्पष्ट लेन मार्किंग का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि लोग अपनी निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे अनावश्यक कट, ओवरटेकिंग और जाम की स्थिति कम होगी। ट्रैफिक पुलिस को भी नियम लागू कराने में आसानी होगी और शहर की सड़कों पर अनुशासन बढ़ेगा।
आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
लोगों के लिए यह परियोजना राहत लेकर आएगी। रोजाना दफ्तर, फैक्ट्री या बाजार आने-जाने वाले लोगों को रात के समय बिना डर के वाहन चला सकेंगे। दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी सड़क किनारे और क्रॉसिंग स्पष्ट होने से सुरक्षा बढ़ेगी।
स्मार्ट और सुरक्षित शहर की ओर कदम
एफएमडीए की यह परियोजना सड़कों को सजाने के साथ शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ठोस कार्य है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से दुर्घटनाएं कम होने के साथ शहर की छवि भी सुधारेगी। आने वाले समय में जब ये काम पूरे होंगे तो फरीदाबाद की सड़कें आधुनिक शहरों की तरह व्यवस्थित और सुरक्षित नजर आएंगी।
लोगों की सुविधा के लिए एफएमडीए लगातार तेजी से कार्य कर रहा है। जल्द ही इस परियोजना का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। - केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए