{"_id":"66f1d147dcc12b97e8038d1b","slug":"fmda-started-beautification-work-of-major-intersections-faridabad-news-c-26-1-del1005-31243-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एफएमडीए ने प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एफएमडीए ने प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम किया शुरू
विज्ञापन
चौराहों पर श्री कृष्ण, अर्जुन और महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां महापुरुषों की प्रतिमा लगाई जाएंगी। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए एफएमडीए ने नीलम और बीके चौक पर खुदाई शुरू कर दी है। इन चौराहों का काम सितंबर माह में पूरा होना था लेकिन आचार संहिता लगने के कारण काम देरी से शुरू किया है। काम पूरा होने में और तीन माह का समय लग सकता है।
--
2.20 करोड़ रुपये की है परियोजना
एफएमडीए के अधिकारियों की मानें तो लगभग 2.20 करोड़ रुपये की लागत से चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन चौराहों पर श्री कृष्ण, अर्जुन और महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई जाएंगी। परियोजना के तहत बीके चौक, हार्डवेयर चौक, नीलम चौक, पटेल चौक, भगत सिंह चौक, प्याली चौक, सारन चौक पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस समय शहर के अधिकांश चौराहे उजड़े पड़े हैं। रखरखाव के अभाव में इन चौराहों की सुंदरता धूमिल हो रही है। शहर को स्मार्ट बनाने के साथ ही अब चौराहों को भी स्मार्ट किया जा रहा है। इन चौराहों को पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। चौराहों पर पानी नहीं ठहरे इसके लिए सीवर लाइन डाली जाएगी। पार्क के अंदर पौधे लगाए जाएंगे।
13 फीट की होंगी प्रतिमाएं
प्रतिमाएं तैयार करने का ऑर्डर गुरुग्राम की एक कंपनी को दिया गया है। प्रतिमाओं की जांच के बाद इनकी कमियों को दूर करने का आदेश दिया जाएगा। ये सभी प्रतिमाएं 11 और 13 फीट ऊंची होंगी। गन मैटल जैसी कठोर धातु की प्रतिमाएं तैयार करवाई जाएगी। इससे बनीं प्रतिमाएं 50 से 60 साल तक जस की तस रहती हैं। दो चौक पर काम शुरू कर दिया गया है।-रमेश बागडी, मुख्य अभियंता- एफएमडीए।