फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA seen two site to develop new park on lines of Town Park in Greater Faridabad

Fridabad: ग्रेटर फरीदाबाद में टाउन पार्क के तर्ज पर विकसित होगा नया पार्क, एफएमडीए ने दो जगहें देखीं

Sat, 11 Feb 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Feb 2023 11:09 AM IST
सार

ग्रेटर फरीदाबाद में करीब ढाई लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में टाउन पार्क और खेल स्टेडियम बनने जा रहे हैं। जिसके लिए एफएमडीए के सीईओ ने निगम के अधिकारियों से बातचीत कर जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
FMDA seen two site to develop new park on lines of Town Park in Greater Faridabad
land - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद में एफएमडीए टाउन पार्क की तर्ज पर नया पार्क विकसित करेगा। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही। 10 एकड़ में बनाने वाले पार्क के लिए दो जगह देखी गई हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में करीब ढाई लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में टाउन पार्क और खेल स्टेडियम बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके लिए एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने नगर निगम से अधिकारियों से बातचीत कर जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। एफएमडीए के एसडीओ एचएस खेड़ा 10 एकड़ से अधिक जमीन की जानकारी ले रहे हैं। एफएमडीए को नगर निगम ने कुछ जगहों का ब्योरा दिया था लेकिन वहां कम मिली। एफएमडीए कम से कम दस एकड़ की जमीन चाहता है, जहां पर एक अच्छे पार्क का निर्माण हो सके।             
विज्ञापन


ग्रेफ में 55 से ज्यादा हैं सोसाइटी
ग्रेटर फरीदाबाद में 55 से अधिक सोसाइटी हैं। इनके लिए अभी पार्क नहीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने आधुनिक उपकरणों से लैस पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। एफएमडीए के सूत्रों के अनुसार विभाग के अधिकारी तीन से चार जगह की पहचान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, फुटपाथ के साथ फुटपाथ लैंप, लोगों की सुविधा के लिए जॉगिंग ट्रैक तैयार किया गया है। वहीं, ट्रैक के साथ-साथ स्पीकर भी लगाने की योजना है, जिनमें धीमी आवाज में गाना बजता रहेगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच व रेन सेंटर भी मौजूद होंगे। पार्क में लाइटिंग का विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और कैंटीन आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed