{"_id":"66cb69e7d1f2d945a90c0e48","slug":"five-police-teams-are-raiding-delhi-ncr-in-search-of-the-accused-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29738-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दे रही दबिश
विज्ञापन
- बदमाशों ने कार सवार लोगों का पीछा कर आर्यन के सिर में मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-5 निवासी आर्यन मिश्रा की पलवल में गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। एनआईटी थाना और क्राइम ब्रांच की पांच से अधिक टीमें आरोपियों की तलाश दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में दबिश देकर कर रही हैं। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
शुक्रवार रात आर्यन अपने मकान मालिक के बेटे हर्षित और दो महिलाओं के साथ कार से बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल में मैगी खाने गया था। वहां से लौटते समय दो कार सवार बदमाशों ने पटेल चौक के पास आर्यन और उसके साथ बैठे अन्य लोगों को पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जान बचाने के लिए किसी तरह वह फरीदाबाद से हाईवे होते हुए गदपुरी टोल नाका तोड़कर बघौला गांव के पास पहुंचे। आरोपियों ने उसकी कार को ओवरटेक कर कंडक्टर सीट पर बैठे आर्यन के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में आर्यन के पिता शिवानंद मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे की आरोपियों से कोई रंजिश नहीं थी।
आरोपियों की कीर्ति शर्मा, हर्षित गुलाटी के परिवार से काफी समय से रंजिश चल रही है। इस रंजिश में उसके बेटे आर्यन मिश्रा को गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम पलवल में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गदपुरी होते हुए पलवल की ओर सीधे भागे होंगे। इसके अलावा वह आगे यू-टर्न लेकर फरीदाबाद होते हुए हाईवे से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा गुरुग्राम भी भाग सकते हैं। ऐसे में पुलिस शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इस बाबत दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।