फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five players from the district will show their strength in the National Junior Athletics

Faridabad News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जिले के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 21 Apr 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five players from the district will show their strength in the National Junior Athletics
स्पर्धा में प्रदेश के 100 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 24 अप्रैल से कर्नाटक के तुमकुर स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 100 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 67 बालक और 33 बालिका एथलीट शामिल हैं।


इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में जिले से भी पांच एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें नेहा सैनी, कुणाल भड़ाना, निशांत करहाना, सागर सैनी और मान सिंह भड़ाना शामिल हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए दमखम दिखाएंगे। फरीदाबाद के खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स हरियाणा का बड़ा दल भाग ले रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अच्छा अवसर देती हैं। जिले के खिलाड़ियों से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed