{"_id":"6ac54978b881fae3700f5bdb","slug":"five-people-injured-in-four-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82006-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
एक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अलग-अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि एक घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
ददसिया पुस्ता पर हुए हादसे में घायल गौरव ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी जेब से 1.70 लाख रुपये और कार की चाबी गायब मिली। तीन अक्तूबर की रात करीब 1:15 बजे ताजपुर पहाड़ी, दिल्ली निवासी सोनू अपने दोस्त अनुज निवासी तिलपत के साथ बाइक से कोकिलावन जा रहा था। बल्लभगढ़ में कार शोरूम के पास पीछे से आई थार के चालक ने कथित तौर पर बाइक को ओवरटेक कर आगे अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक थार से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीन अक्तूबर की शाम करीब 6:45 बजे असावटी, पलवल निवासी माधव महतो साइकिल से घर लौट रहे थे। प्याला रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए और सिर, हाथ-पैर समेत पांच चोटें आईं। 18 सितंबर की शाम करीब 6:15 बजे वसेलवा कॉलोनी निवासी प्रिंस अपने दोस्त आयुष के साथ बाइक से सराय जा रहा था। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर एनएचपीसी बिल्डिंग के पास आरोप है कार के चालक ने बाइक के आगे अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक कार से टकरा गई और प्रिंस मौके पर बेहोश हो गया। आयुष को भी चोट आई। चार अक्तूबर की शाम करीब 6:40 बजे राजीव नगर निवासी गौरव ददसिया पुस्ता पर शराब की दुकान के पास पैदल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, कोहनी, घुटने, दाहिने टखने और पैर के अंगूठे पर पांच चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।