फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five new cases of swine flu and two of dengue have been detected.

Faridabad News: स्वाइन फ्लू के पांच और डेंगू के दो नए मरीज मिले

Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of swine flu and two of dengue have been detected.
मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिजनों और अन्य लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मच्छरों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे और रैपिड मास टेस्टिंग के दौरान मंगलवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में इस सीजन डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं, स्वाइन फ्लू के भी पांच नए मरीज मिले हैं। अब जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। मलेरिया के अब तक तीन मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिजनों और अन्य लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की हिस्ट्री खंगालकर उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और जरूरत के अनुसार उनकी जांच कराई जा रही है। लोगों को घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी पर 1660 को नोटिस

मच्छरों की रोकथाम के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जांच में मच्छरों के पनपने की स्थिति मिलने पर 36 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। टीमें घरों, संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में जमा पानी की निगरानी कर रही हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की जागरूकता भी जरूरी है। घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। लंबे समय तक जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना बढ़ जाती है। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द या अत्यधिक कमजोरी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने और जरूरत पड़ने पर डेंगू की जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed