फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five liquor contracts running without permission sealed

Faridabad News: बिना अनुमति चल रहे पांच शराब ठेके सील

Thu, 22 Jun 2023 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Five liquor contracts running without permission sealed
बिना अनुमति चल रहे शराब के पांच ठेके सील
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सर्वे टीम ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बिना अनुमति प्राधिकरण की जमीन पर चल रहे शराब के पांच ठेके सील किए।
टीम को शिकायत मिली सेक्टर-59, बदरपुर बॉर्डर और सराय ख्वाजा सहित करीब 48 जगहों पर एचएसवीपी की जमीन पर बिना अनुमति के शराब ठेके चल रहे हैं, जबकि ठेकेदारों ने आबकारी विभाग से अब तक इसकी अनुमति नहीं ली है। एचएसवीपी को किराया भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीम को सेक्टर-59, बदरपुर बॉर्डर और सराय ख्वाजा पहुंची। टीम ने ठेकेदार से अनुमति के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। सर्वे टीम के एसडीओ राजेंद्र ने बताया कि ठेकेदार ने ठेकों को एचएसवीपी की जमीन पर संचालित करने के लिए रुपये जमा कराए हैं, लेकिन अनुमति लेने के लिए केवल रुपये जमा कराना काफी नहीं है। इसके लिए जमीन की लोकेशन के साथ अन्य प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है, जो ठेकेदार ने नहीं की है। बृहस्पतिवार को पांच ठेकेदार सील किए। शुक्रवार से अभियान में ओर तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed