{"_id":"6758c5616910558d74052424","slug":"five-friends-in-the-car-met-with-an-accident-one-dead-four-serious-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-110447-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार सवार पांच दोस्त हादसे के शिकार, एक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार सवार पांच दोस्त हादसे के शिकार, एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
शादी में जा रहे थे, गांव बामनीखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार पांच दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना में कार्यरत जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार सोमवार रात को उन्हें सूचना मिली कि गांव बामनीखेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क हादसा हुआ है। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे तो उन्हें कार क्षतिग्रस्त मिली। कार में चालक सीट पर फंसे हुए युवक सहित पांच युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया, जहां चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर गया। मामले में गांव दीघोट निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेटा अरुण गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ गांव निवासी अनमोल, विक्की, रोहित और किशोरपुर निवासी मनोज भी कार में सवार थे। उन्होंने सूचना मिली कि अरुण की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में अरुण की मौत हो गई, जबकि चारों युवक घायल हो गए। गाड़ी को टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।