{"_id":"6866bed0168884e11a0cff63","slug":"five-big-pump-stations-will-be-built-in-the-city-drinking-water-supply-will-be-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46469-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में बनेंगे पांच बड़े पंप स्टेशन, दुरुस्त होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में बनेंगे पांच बड़े पंप स्टेशन, दुरुस्त होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
केंद्र की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत फरीदाबाद को दी जा रही सौगात
80 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति का नेटवर्क दुरुस्त होगा
पहले चरण में 148 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम 50 प्रतिशत पूरा
36 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है अब दूसरे चरण के लिए
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय से शहरवासियों को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से शहरभर में जलापूर्ति का नेटवर्क दुरुस्त किया जाएगा।
इस परियोजना के पहले चरण में 148 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग 50 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही पांच प्रमुख पंप हाउसों के निर्माण में भी 25 से 45 प्रतिशत तक प्रगति दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती चरण में ठेकेदार द्वारा काम में ढिलाई के चलते कुछ रुकावटें आईं, लेकिन अब दूसरे चरण के लिए 36 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। इससे बचा हुआ काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में बनेगा मजबूत जल आपूर्ति नेटवर्क
नगर निगम के अनुसार, परियोजना के तहत पल्ला पुलिस चौकी के पास 1150 किलोलीटर क्षमता का पंप स्टेशन (वाटर बूस्टिंग स्टेशन) सूर्य विहार फेज-2 में 1500 किलोलीटर क्षमता का पंप स्टेशन, सेक्टर-91 में 1600 किलोलीटर क्षमता का पंप स्टेशन, अगवानपुर गांव में 1750 किलोलीटर क्षमता का पंप स्टेशन और शाम कॉलोनी में 1450 किलोलीटर का पंप स्टेशन तैयार किए जाएगा। इन सभी पंप स्टेशनों के बनने से आसपास के हजारों परिवारों तक निर्बाध पेयजल पहुंचाना संभव होगा।
विज्ञापन
कागजी प्रक्रिया के बाद एजेंसी का चयन
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में काम करने वाली एजेंसी ने प्रगति में अपेक्षित गति नहीं दिखाई। इसके बाद अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई की गई। दूसरे चरण के कार्य के लिए कई बार निविदाएं आमंत्रित की गईं। हालांकि तकनीकी कारणों से कई बार निविदाएं रद्द करनी पड़ीं। 2023 से लेकर 2025 तक कई चरणों में तकनीकी बोलियां खोली गईं। हाल ही में एक एजेंसी की तकनीकी बोली प्राप्त हुई है। अब उसके परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और काम पुनः तेजी से शुरू होगा।
36 करोड़ से होंगे अधूरे काम पूरे
दूसरे चरण की कुल 36 करोड़ की राशि से शेष पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सभी पंप स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा शहरभर में करीब 5000 घरों में नए पेयजल कनेक्शन दिए जाने का भी लक्ष्य रखा गया था। अब तक 2,382 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले महीनों में नए इलाकों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को जल संकट से स्थाई राहत मिल सकेगी।
केंद्र सरकार की योजना से मिलेगी स्थायी राहत
फरीदाबाद में अमृत योजना लागू होने के बाद पेयजल वितरण की पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के साथ-साथ नेटवर्क को भी विस्तार दिया जा रहा है। यह योजना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, ताकि तेजी से बढ़ते शहर में साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने पर करीब दो लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
अनुमतियों में देरी भी बनी बड़ी चुनौती
परियोजना के तहत पाइप लाइनें बिछाने में कुछ विभागीय अनुमतियों में देरी भी आड़े आई। उदाहरण के लिए नेशनल हाईवे-19 पर 300 एमएम की पाइप लाइन डालने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति लेनी पड़ी। इसी तरह पल्ला-तिलपत रोड पर 700 मीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर से अनुमति जरूरी रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब ज्यादातर अनुमतियां मिल चुकी हैं और बकाया काम को जल्द पूरा किया जाएगा।
लोगों को होगा बड़ा फायदा
जल आपूर्ति नेटवर्क के सुदृढ़ होने से उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पिछले वर्षों में गर्मियों में पेयजल संकट बना रहता था। नगर निगम का कहना है कि नई पाइप लाइनों के जरिये लीकेज की समस्या भी समाप्त होगी और पेयजल के नुकसान पर अंकुश लगेगा।
नगर निगम शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। पेयजल के लिए बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है आने वाले समय में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
-नितिन कादियान, एक्सईएन, नगर निगम