फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five arrested for cheating in the name of investing in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for cheating in the name of investing in stock market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बेहतर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 53 लाख की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड निवासी अंकित, उत्तर प्रदेश निवासी शमीम व सौरभ, बिहार निवासी रोशन तथा गुजरात निवासी दिव्यांशु के रूप में हुई है। आरोपियों से एक मोबाइल, 400 सिम कार्ड और 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसीपी साइबर क्राइम अभिमन्यू गोयत ने बताया 14 मार्च को साइबर थाने में एक दर्ज किया गया था। इसमें आरोपियों ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप का इस्तेमाल कर मोटा मुनाफा दिखाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसे व्यक्ति को मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा और वह बड़ी पूंजी निवेश कर बैठा। शिकायतकर्ता ने साइबर ठगों के बताए खातों में 53,15247 रुपये डाल दिए। अपने पैसे नहीं निकल पाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर एसीपी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुआई में टीम ने 19 अप्रैल को आरोपी अंकित को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मिली जानकारी के बाद आरोपी समीम को दिल्ली, सौरभ तथा रोशन को गुरुग्राम व दिव्यांशु को गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग एक मोबाइल, 400 सिम कार्ड तथा 60000 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया सौरभ आरोपी शमीम को सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। रोशन ने बैंक में अपना खाता खुलवाकर शमीम को दिया था। शमीम ने खाता आगे अंकित को दे दिया। यहां से खाता टोनी नाम के व्यक्ति को दे दिया गया। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। दिव्यांशु भी धोखाधड़ी की वारदातों में टोनी के साथ काम करता है। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। अभी इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed