{"_id":"69497c0d7bcfd723d80b6a21","slug":"five-accused-arrested-for-duping-rs-3280-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58522-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 32.80 लाख रुपये की ठगी में 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 32.80 लाख रुपये की ठगी में 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 32.80 लाख रुपये की ठगी में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जयपुर के जितेंद्र शर्मा, पराग जोशी, शिवम बोचिवाल, राम सिंह और रोहित लाल यादव शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े थे। रोहित मामले में खाताधारक है। इसके बैंक खाते में ठगी के 15 लाख रुपये आये और आरोपी पराग ने रोहित का बैंक खाता लेकर आगे रामसिंह को दिया। रामसिंह ने बैंक खाता आगे जितेन्द्र व शिवम को दिया था। जितेंद्र व शिवम बैंक खाता ऑपरेट करते थे और खाते में आये पैसों को आगे ठगों के पास भेज देते थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पराग, रामसिंह व जितेन्द्र को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं शिवम व रोहित को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-15 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 14 सितंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। ग्रुप के माध्यम से शिकायतकर्ता को एक वेब लिंक भेजा गया, जिसके जरिये एक फर्जी एप डाउनलोड करवाकर उनका खाता खुलवाया गया। आरोपियों ने निवेश करने के लिए प्रेरित किया। खाता खुलने के बाद उन्हें रोजाना निवेश के टिप्स दिए जाने लगे, जिनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कुल 32.80 लाख रुपये का निवेश कर दिया। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।