{"_id":"601d30eb8ebc3e4a0e15f2ec","slug":"firstly-scan-the-code-then-picks-garbage-from-the-house-faridabad-news-noi5638460156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कूड़ा उठाने से पहले कर्मचारी को करना होगा कोड स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कूड़ा उठाने से पहले कर्मचारी को करना होगा कोड स्कैन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के निगमायुक्त यशपाल यादव ने लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सेक्टर-21ए स्थित वार्ड-19 में स्वच्छ नगर एप लांच की। इसमें ह्यूमन काइंड फाउंडेशन और ई-स्वच्छ इंटीग्रेटिड बेस्ट कलेक्शन, आरडब्ल्यूए-21ए ईस्ट का भी सहयोग रहा। निगमायुक्त ने बताया कि इस स्वच्छ नगर एप के सहयोग से हर घर से कूड़ा मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा एकत्रित किया जाएगा।
निगमायुक्त ने बताया कि एप के माध्यम से प्रत्येक घर से डाटा एकत्रित होगा। इससे निगम को रियल टाइम जानकारी मिलेगी। पता चलेगा कि कितने लोग कूड़े का निस्तारण सही कर रहे हैं या फिर कितने घर से कूड़ा आ रहा है। यह स्मार्ट गार्बेज कलेक्शन (स्मार्ट तरीके से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया) की एक छोटी सी शुरुआत है। उन्होंने बताया कि ह्यूमन काइंड फाउंडेशन के द्वारा सेक्टर-21ए में एक खाद बनाने का प्लांट लगा हुआ है, यहां सारा कूड़ा प्लांट में वितरण और निस्तारण किया जाएगा।
इस मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत कुलड़िया, सेक्टर-21ए के आरडब्ल्यूए के प्रेसीडेंट जीपीएस चोपड़ा, मेंबर अशोक नेहरा, जनरल सेक्रेटरी विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, सतीश, वाइस प्रेसीडेंट दिनेश कुशवाहा, सीमा गंधर्व सहित अन्य लोग मौजूद थे। ई-स्वच्छ इंटीग्रेटिड वेस्ट सोल्यूशन की टीम में गौरव वाही, सीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने बताया कि लोगों द्वारा इस एप के जरिए कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की सही लोकेशन देखी जा सकती है। जब कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी घर पर आएगा तो वह घर के सामने लगे क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। इससे लोगों को पता लग जाएगा कि उनके घर पर कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी आ चुका है। मोबाइल एप के जरिए ही लोग अपनी प्रतिक्रिया भी निगम को सीधे ही दे सकते हैं।