फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First case of Delhi plus variant reported in Faridabad 25 years old boy alert in Haryana

खतरा: दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचा डेल्टा प्लस वैरिएंट, 25 वर्षीय युवक में मिला संक्रमण, हरियाणा में अलर्ट

Sun, 27 Jun 2021 12:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Jun 2021 12:17 PM IST
सार

फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र से मिला एक मरीज। होम आइसोलेशन में ही हो चुका है स्वस्थ। ईएसआईसी और टीएचएसटीआई के संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट में हुई वैरिएंट की पुष्टि। संक्रमित बराबर दिल्ली आना-जाना करता था।

विज्ञापन
First case of Delhi plus variant reported in Faridabad 25 years old boy alert in Haryana
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोविड-19 के सबसे खतरनाक स्वरूप डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि फरीदाबाद के एक 25 वर्षीय युवक में हुई है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। वह बल्लभगढ़ के शहरी क्षेत्र का निवासी है और दिल्ली में जॉब के सिलसिले में आना-जाना करता है। वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है। राहत की बात है कि मरीज के घर में साथ रह रहे माता-पिता सहित पांचों सदस्य संक्रमण की जद में नहीं आए हैं। 

विज्ञापन


विभाग का दावा है कि अब तक के सबसे खतरनाक स्वरूप का यह पहला मामला पूरे हरियाणा में केवल फरीदाबाद में मिला है। ऐसे में फिर से डिटेल एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट की जानकारी निदेशालय सहित केंद्र तक भेजी जाएगी। वहीं प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में वह दिल्ली में किसी परिचित के शादी समारोह में शामिल हुआ और तीन दिन बाद संक्रमण के लक्षण दिखने लगे। मरीज ने संक्रमण के खतरनाक स्वरूप को भी मात दे दी है। वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है। परिवार का कोई सदस्य संक्रमित नहीं हुआ है। उसके संपर्क में ऑफिस व शादी में शामिल लोगों में भी अभी तक किसी तरह की अनहोनी या गंभीरता की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने दिए सतर्क रहने के निर्देश 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्य को पत्र जारी करते हुए कहा कि कड़ाई से निर्देशों का पालन करना होगा। प्रभावी कदम उठाएं। भीड़ को काबू करने, टेस्टिंग-ट्रेसिंग बढ़ाने और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित मरीज की पुष्टि ईएसआईसी और ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) के संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए की गई कोविड 165 मरीजों की रैंडम सैंपलिंग में हुई है। 
इस दौरान कोविड के जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच की गई। रिपोर्ट में एक मरीज डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मिला। हालांकि इस रिपोर्ट की पुष्टि 25 जून को हुई। मरीज ने होम आइसोलेशन में करीब दो सप्ताह में ही संक्रमण को मात दे दी।  

डेल्टा प्लस को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेल्टा प्लस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी जिस पर चिंतित होने की जरूरत है, ऐसी श्रेणी में रखा है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हर माह प्रत्येक जिले में कुल संक्रमितों में से पांच फीसदी सैंपल को हॉल जिनोम स्किवेंसिंग के लिए भेजा जाता है। जिले में हर माह यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें री-इनफेक्शन यानी दोबारा संक्रमित होने वाले मामले, विदेश यात्रा की हिस्ट्री वाले मामलों के सैंपल शामिल किए जाते हैं। 

सबसे ज्यादा घातक माना जा रहा है यह वैरिएंट
कोविड-19 के अब तक करीब कई तरह के वैरिएंट मिल चुके हैं। इसमें डेल्टा प्लस वैज्ञानिक नाम वी.1.617.2 सबसे घातक माना गया है। डेल्टा प्लस के 50 से अधिक मामले पूरे देश में मिले हैं। इसमें से एक अब फरीदाबाद में मिला है। ऐसे में एनसीआर अलर्ट मोड पर है। दिल्ली में मामले पहले ही मिल रहे थे, एनसीआर का यह पहला मामला है। 
 

हालांकि यूपी व पड़ोसी राज्यों में इसकी पुष्टि पहले हो चुकी है। फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोरोना के कई स्वरूप हैं। जानलेवा रही कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कोविड के डेल्टा स्किवेंसिंग है, इसमें ज्यादातर मामले डेल्टा से जुड़े थे। 

अब डेल्टा प्लस इसके आगे का घातक स्वरूप है। यह बहुत तेजी से फैलता है। संक्रमित के फेफड़ों की कोशिकाओं से बहुत मजबूती से चिपकता है। वहीं, इसमें शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस सीक्वेंस को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं। 

सामान्य कोविड वायरस जैसे हैं लक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया और ईएसआईसी अस्पताल के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि डेल्टा प्लस वैरिएंट की पहचान लक्षणों से नहीं की जा सकती। लक्षण अब तक के कोविड वायरस जैसे ही हैं। इसमें मरीज को सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस लेने में समस्या जैसी परेशानी ही होंगी। इसकी सबसे बड़ी पहचान सांस लेने की समस्या है। ऐसा इसलिए कि यह फेफड़ों पर सीधे आक्रमण करता है। 

टीकाकरण की जिले में स्थिति(को-विन पोर्टल के अनुसार) 
कुल डोज    815976 
पहली    692719
दूसरी    123257
60 प्लस    206919
45 से 60 तक    247616
18 प्लस     361441

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि कोरोना को लेकर जिला स्तर पूरी तरह से अलर्ट हैं। लगातार दो लहर को काबू किया गया है। नए स्वरूप को लेकर काफी अलर्ट हैं। एक मामले की पुष्टि डेल्टा प्लस वैरिएंट के साथ हुई है। हालांकि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिला। हालांकि डिटेल एक्शन रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed