फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firing on confectioner for not packing food

Faridabad News: खाना पैक नहीं करने पर हलवाई पर फायरिंग

Thu, 01 Jun 2023 10:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 01 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Firing on confectioner for not packing food
-दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। खाना पैक नहीं करने पर केयर टेकर ने हलवाई पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली हलवाई के पैर में लगी। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने तीन राउंड फायरिंग की थी। थाना तिगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

थाना तिगांव प्रभारी दलबीर ने बताया कि यमुना पार सैनिक फार्म अमीपुर नौगांव पर एक युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में खाना बनाने के लिए गाजियाबाद के हलवाई परवेश को बुलाया गया था। पार्टी में बुधवार शाम करीब 7:30 संजय नामक युवक आया जोकि पड़ोस के फार्म हाउस पर केयर टेकर का काम करता है। आरोपी ने 10-12 लोगों का खाना पैक करने के लिए कहा। जिस पर हलवाई परवेश ने सब्जी पैक कर दी और कहा कि रोटी में थोड़ी देर में लेना। इस बात पर संजय को गुस्सा आ गया और कट्टा निकालकर हलवाई पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही जब शोर उसने मचाया तो आरोपी संजय गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। उसके साथ दो अन्य साथी भी फरार हो गए। पुलिस ने हलवाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed