{"_id":"5fef55b78ebc3e3b8f7cb351","slug":"fireworks-in-the-city-on-new-year-faridabad-news-noi557310297","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर शहर में हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर शहर में हुई आतिशबाजी
विज्ञापन
नए साल पर शहर में हुई आतिशबाजी
फरीदाबाद। लोगों ने नए साल के जश्न को इस बार दिवाली की तरह मनाया। आधी रात को घड़ी की तीनों सुईं जैसे ही रात 12 के अंक पर पहुंची, वैसे ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। पुलिस कई इलाकों में आतिशबाजी करने वालों की तलाश में भटकी भी, मगर कोई हाथ नहीं आया। नए साल के जश्न के दौरान शहर में कोई बड़ा हादसा या बवाल नहीं हुआ। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ढाई हजार पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। कोरोना संक्रमण काल में शराबियों की भी खूब चांदी रही। संक्रमण से डर से पुलिस ने एल्कोमीटर से किसी की जांच नहीं की। मुंह पर मास्क लगे होने के कारण शराब की दुर्गंध आना भी मुश्किल था। ऐसे में ड्रंक एंड ड्राइव के चालान नहीं हो सके।
पुलिस आयुक्त ने केक काटकर दी बधाई
नव वर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों के बीच केक काटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीजीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन, अंशु सिंगल, मुकेश मल्होत्रा, ट्रैफिक डीसीपी सुरेश हुड्डा, सुमेर सिंह के अलावा सभी एसीपी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि रात में सर्दी ज्यादा होने के बावजूद रात को पुलिसकर्मी नाकों पर तैनात रहे जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं।