फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fire with short cerlit, couple dead

शॉर्ट सक्रिट से घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
fire with short cerlit, couple dead
मृतक दंपति की फाईल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी वी ब्लॉक स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी 25 वर्षीय बेटी को लोगों ने छत के रास्ते निकाल लिया। लकवाग्रस्त होने के कारण बुजुर्ग घर से नहीं निकल पाए, जबकि उनको बचाने के चक्कर में उनकी पत्नी भी आग की चपेट में आ गईं। दोनों को घर से बाहर निकाला गया तो बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना एनआईटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में 70 वर्षीय एसपी शर्मा का तीन मंजिला मकान बना हुआ है। भूतल पर उनके बेटे की वर्कशाप थी, जोकि अब सेक्टर-58 में शिफ्ट हो गई है। पहली और दूसरी मंजिल में परिवार रहता है। एसपी शर्मा लकवा होने के कारण वह चल फिर नहीं सकते थे। रविवार शाम उनके घर के बाहर लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। उस समय तो सामने वाली वर्कशाप के संचालक ने आग बुझाने वाले सिलिंडर से उसे बुझा दिया। मगर एक चिंगारी वर्कशाप में लगे एसी तक पहुंच गई और सुलगती रही। कुछ देर बाद एसी में आग लग गई। उसका कंप्रेशर फट गया। इससे वर्कशाप में रखे बिल बुक आदि ने आग पकड़ ली। बताया जा रहा है कि वहीं लुब्रिकेंट ऑयल का ड्रम भी रखा था, जिससे आग भड़क गई और कुछ ही पल में पूरे घर में फैल गई।
विज्ञापन

आग लगते ही एसपी शर्मा की पत्नी 65 वर्षीय पूनम और 25 वर्षीय बेटी नेहा उन्हें बचाने के लिए ऊपर भागे। मगर तब तक आग पूरे घर में फैल गई और तीनों फंस गए। आग लगते ही आसपड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और खुद अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गए। नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में लोग पिछली तरफ से मकान की छत पर पहुंचे और नेहा को बाहर निकाला। तब तक फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें हल्की र्हुइं तो छत के रास्ते लोग घर के अंदर पहुंचे और पूनम शर्मा व एसपी शर्मा को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी स्वदेश कुमार ने बताया कि एसपी शर्मा की तो जलने के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी की सांसें चल रही थीं। उन्हें एशियन अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। थाना एनआईटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फरीदाबाद गांधी कालोनी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग पीछे दीवार से निकलती लपटें ।

फरीदाबाद गांधी कालोनी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग पीछे दीवार से निकलती लपटें ।- फोटो : Faridabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed