{"_id":"69ebbbd8fcf2162ceb0e25b7","slug":"fire-in-flat-from-short-circuit-in-ac-major-damage-tala-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68321-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
-किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के टावर-एच में बृहस्पतिवार देर रात एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग एसी के स्टेबलाइजर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि समय रहते परिवार के सदस्य फ्लैट से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, टावर-एच के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले अजय अग्रवाल के एक कमरे में एसी चल रहा था। इसी दौरान अचानक स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट हो गया और कमरे में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कमरे में रखे पर्दे, अलमारी, एलईडी टीवी, बेड सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगते ही टावर में लगे फायर अलार्म बज उठे, जिससे आसपास के फ्लोर पर रहने वाले लोग तुरंत अपने फ्लैट खाली कर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गए। सोसाइटी के फायर सिस्टम भी सक्रिय हो गए। इस दौरान सुरक्षा गार्ड और सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना देकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट के एक कमरे का सामान जलकर नष्ट हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।