फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in the basement, burning Rs 10 lakh kept inside the cupboard.

Faridabad News: बेसमेंट में लगी आग, अलमारी के अंदर रखे 10 लाख रुपये जले

Fri, 19 Dec 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the basement, burning Rs 10 lakh kept inside the cupboard.
शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में सेक्टर-20ए स्थित फ्रेंड कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान के बेसमेंट के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके कारण कमरे में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये भी जल गए। हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।
मकान मालिक गोविंद ने बताया कि वह सुबह 6:30 बजे वह नौकरी के लिए निकल गए थे। उस दौरान उनके घर पर पत्नी व बच्चे मौजूद थे। करीब एक घंटे बाद बच्चों ने फोन कर सूचना दी कि घर के बेसमेंट के कमरे से तेज धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह वापस घर आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में आग लगी चुकी है। घटना की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


30 दिसंबर को नया मकान लेना था
मकान मालिक ने बताया कि अलमारी में करीब 10 लाख रुपये रखे हुए थे। उन्होंने नया मकान खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में नया घर खरीदने का सौदा तय किया था। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर यह रकम जुटाई थी। हादसे में अलमारी में रखे पैसे भी जलकर राख हो गए। इसके अलावा अलमारी के अंदर उनकी बहू के सोने व चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। वह भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में केवल लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed