फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in Surajkund Mela premises after Gurjar Festival

Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर में गुर्जर महोत्सव के बाद लगी आग

Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Surajkund Mela premises after Gurjar Festival
फरीदाबाद सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित गुर्जर महोत्सव में शॉर्ट सर्किट से हंटों में लगी आग । स
लोगों की सतर्कता से आग पर पाया काबू, हताहत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव के समापन के बाद रविवार को एक हट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुर्जर महोत्सव के समापन समारोह के बाद छत्तीसगढ़ गेट के समीप स्थित एक फूस की हट में अचानक आग लग गई। फूस से बनी हट होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोक लिया। गनीमत यह रही कि आग महोत्सव के समापन के बाद लगी, उस समय परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी सूरजकुंड मेला परिसर में गुर्जर समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें फरीदाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों से गुर्जर समाज के लोग और अन्य दर्शक शामिल हुए थे। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल एक ही हट में आग लगी है, जबकि अन्य सभी हट पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले की आगामी तैयारियों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed