फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in the wires on an electricity pole at Sarai Market.

Faridabad News: सराय मार्केट में बिजली के खंभे पर तारों में लगी आग

Tue, 14 Jul 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the wires on an electricity pole at Sarai Market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सराय मार्केट में बिजली के खंभे पर लटके तारों में आग लग गई। आग लगते ही मार्केट के लोगों में डर का माहौल बन गया। लोग सुरक्षा की दृष्टि से खंभे के आसपास से दूर हट गए।

प्रत्यक्षदर्शी चंदन ने बताया कि आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। स्थानीय लोग सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए सराय मार्केट की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तारों का निरीक्षण किया और बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभों पर लटक रहे तार लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने और नियमित रखरखाव कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed