{"_id":"6702c91f86d3c069cc08caf3","slug":"fire-breaks-out-in-rubber-factory-goods-burnt-to-ashes-faridabad-news-c-26-1-del1005-31971-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रबर की फैक्टरी में लगी आग, सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रबर की फैक्टरी में लगी आग, सामान जलकर खाक
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू,
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित मलेरना रोड पर रविवार शाम रबर की एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा बल्लभगढ़ स्थित मलेरना रोड पर हुआ। यहां तिगांव निवासी दिलावर की रबर की फैक्टरी है। शाम के समय अचानक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के एरिया में धुआं भर गया। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग की वजहों का पता नहीं चल सका है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से फैक्टरी में आग लगी। पुलिस की टीम आग की असली वजहों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन