{"_id":"6a6b8510adec19f28e09a19a","slug":"fire-breaks-out-in-house-household-goods-and-documents-gutted-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76213-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मकान में लगी आग, घरेलू सामान और दस्तावेज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मकान में लगी आग, घरेलू सामान और दस्तावेज जले
विज्ञापन
दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23ए स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के मंदिर में जल रहे दीये की लौ नीचे बेड पर गिर गई। मंदिर बेड के ऊपर बना हुआ था। देखते ही देखते आग ने बेड और कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई और घर में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान व जरूरी दस्तावेज जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण मंदिर में जल रहे दीये से आग फैलना माना जा रहा है।